विडियो कांफ्रेंस में पेंशन की छः योजनाओं की राशि खाते में आयी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2025
- 59 views
रोहतास।नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खाते में माह मई-2025 की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तान्तरण कार्यक्रम किया गया।
सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी 06 पेंशन योजनाओं के कुल राशि-6129548 पेंशनधारियों को माह मई 2025 के पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा किया गया, जिसका वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम लाइव प्रसारण रोहतास जिला के जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के कार्यालय कक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, रोहतास, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रोहतास, सासाराम एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित लाभार्थियों के बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही इंदिरा गाँधी, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का दिनांक 12.06.2025 से 28.06.2025 तक किए जा रहे जीवन प्रमाणीकरण के लिए सभी पेंशनधारियों से जीवन प्रमाणीकरण कराने हेतु अनुरोध किया गया, ताकि उन्हें निरंतर पेंशन की राशि प्राप्त होते रहे।
रोहतास जिला अंतर्गत सभी 06 पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है, जो निम्नवत् हैः-
कुल लाभार्थियों की संख्या
इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना. 95789, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना. 2934,इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना. 12996, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना. 160586, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना. 38887, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना. 31198 लाभार्थी है। जिनके खाते में पेंशन राशि डाला गया।


रिपोर्टर