गैलेक्सी टाकिज के पीछे मटका जुगार का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 17, 2025
- 426 views
भिवंडी। शांतिनगर पुलिस ने सोमवार शाम भिवंडी के गैलेक्सी टाकिज के पीछे गुलाकी कंपाउंड के पास अवैध मटका जुगार अड्डे पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3,500 की नकद रकम के साथ मटका खेलने का सामान भी जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार यह अड्डा पिछले कुछ समय से सक्रिय था और आसपास के इलाकों से कई लोग इस जुगार में शामिल होते थे। पुलिस ने इस मामले में आतिकुल रहमान अब्दुल वहीद अंसारी, इरशाद मुक्ताक शेख, महबूब सैफन मुल्ला, मोहम्मद जिलानी और इरशाद मोहम्मद हनीफ राईन के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ कायदा कलम 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया है।


रिपोर्टर