
संदीप सिंह बने जमुई के जिला जज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 21, 2025
- 69 views
रोहतास ।जिले के गढ़ नोखा के संदीप सिंह को जमुई का नया जिला जज बनाया गया है। इससे पूर्व संदीप सिंह मोतिहारी परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हैं। हाईकोर्ट ने कुल छह जिला जजों का इधर से उधर किया है। मूल रूप से रोहतास जिले के नोखा गढ़ के रहने वाले संदीप सिंह को जमुई जिला जज बनाए जाने पर रोहतास जिला विधिज्ञ संघ ने खुशी जताई है। वहीं संदीप सिंह की इस उपलब्धि पर उनके गांव गढ़नोखा में भी खुशी का माहौल है।
रिपोर्टर