वाशिंद के कई युवकों ने कांग्रेस का दामन थामा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 09, 2025
- 236 views
भिवंडी। वाशिंद शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) से जुड़े कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। यह प्रवेश कार्यक्रम कांग्रेस के शहापुर जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया। इन युवाओं ने कांग्रेस के ठाणे ग्रामीण जिला अध्यक्ष दयानंद चोरघे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर कांग्रेस के तालुकाध्यक्ष जितेश विशे और पूर्व तालुकाध्यक्ष तथा पूर्व उपसभापति महेश धानके की उपस्थिति में विधिवत रूप से युवाओं को पार्टी में शामिल किया गया। इस समूह का नेतृत्व विनोद खंडागले और शैलेश आंबवणे ने किया, जिनके साथ प्रदीप गरुड, सोमनाथ बनसोडे, विनोद राठोड, सोनू दाभणे, सुरेश दाभणे, कल्पेश दाभणे, रवी गोसावी, दत्ता मोरे, भाऊ शेलार, हिरामण गवारे और सागर दाभणे समेत विभिन्न दलों से जुड़े कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस की महिला तालुकाध्यक्ष संध्याताई पाटेकर, युवक अध्यक्ष अंकुश भोईर, पर्यावरण तालुकाध्यक्ष महेंद्र आरज, दत्तात्रय बरोरा, अनंता शिंदे, प्रसाद दुमाडे, अन्वर शेख, ज्योति परदेशी, कैलास निकाले, नितीन पाटोले, नथु विशे, सुरेश झुंजारराव और सुरेंद्र सालवे जैसे कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। पार्टी नेताओं ने नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और भविष्य में संगठन को मजबूती देने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।


रिपोर्टर