प्रतिबंध के बावजूद भिवंडी में संदिग्ध युवक की घुसपैठ, शांतिनगर पुलिस ने पकड़ा

भिवंडी। शहर में पुलिस की सतर्कता के चलते एक गंभीर अपराध टल गया। शांतिनगर पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मुंबई, उपनगर और ठाणे जिले में प्रवेश पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त द्वारा सख्त प्रतिबंध था। बावजूद इसके वह भिवंडी में संदिग्ध रूप से घूमता पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुफियान उर्फ बुश बदेआलम अंसारी  (20) के रूप में हुई है, जो सागर प्लाजा होटल के पास, सलामतपुरा, नागांव, भिवंडी का रहने वाला है.15 जुलाई 2025 की सुबह करीब 5:45 बजे वह सबका होटल के सामने, भारती कंपाउंड इलाके में घूम रहा था। उसी दौरान शांतिनगर पुलिस थाने के पुलिस शिपाई रोशन रामचंद्र जाधव की नजर उस पर पड़ी और पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जांच में सामने आया कि आरोपी पर महाराष्ट्र पुलिस कायदा अधिनियम की धारा 142 के तहत मुंबई शहर, उपनगर और ठाणे जिले की सीमा में प्रवेश पर पाबंदी थी। पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-2 द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरोपी को इन क्षेत्रों में दाखिल होने से रोका गया था। इसके बावजूद आरोपी ने पुलिस उपायुक्त के आदेश का उल्लंघन करते हुए भिवंडी में प्रवेश किया, जो कानून का गंभीर उल्लंघन माना गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लिया और उस पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने प्रतिबंध के बावजूद भिवंडी में घुसपैठ क्यों की और उसका मकसद क्या था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट