
विधायक पाटिल के जन्मदिन पर शुभेच्छुको का लगा तांता
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Dec 29, 2018
- 594 views
संवाददाता रामसमुझ यादव
मुंबई ।। भांडुप मे 28दिसंबर को विधायक अशोक धर्मराज पाटील ने अपने घर पर मनाया जन्मदिन। इस शुभ अवसर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी अशोक पाटील भी उपस्थित थी।
विधायक अशोक पाटील के जन्मदिन कि तैयारी सुबह से शुरू हो गयी थीं। शाम होते ही विधायक पाटिल के घर के सामने शिवसैनिक और आम जनता इकट्ठा होना शुरू हो गये थे। भांडुप मे उपस्थित सभी समाजसेवक अपने चहेते विधायक को उनके जन्मदिन कि शुभकामनायें दे रहे थे। आम जनता भी विधायक से हाथ मिलाकर कर उनको लम्बी उम्र की शुभकामनायें दे रही थी।
इस शुभ अवसर जनता और विधायक के बीच सीधे संवाद हो रहे थे। विधायक से मिलने के बाद स्थानिय लोग बहुत खुश थे और विधायक पाटिल की तारीफ कर रहे थे। विधायक अशोक पाटील ने उपस्थित सभी लोगों का विनम्र भाव से अभिनंदन किया।
रिपोर्टर