बैंड बाजे के साथ पीएम श्री शासकीय स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 12, 2025
- 268 views
तलेन । मंगलवार को नगर तलेन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बैंड बाजे के साथ स्कूल परिसर से प्रारंभ हुई।इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा थामे भारत मां के जयघोष लगाते हुए नगरवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख को मार्गो से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर पहुंची जहां पर इस यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, नगर परिषद कर्मचारी, व जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।


रिपोर्टर