भिवंडी में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 14, 2025
- 94 views
दिनदहाड़े हुई घटनाएं, शहर में बच्चों के अपहरण की वारदातों पर लगाम नहीं
भिवंडी। शांतिनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के अपहरण की दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों वारदातें 10,11 अगस्त को दिनदहाड़े हुईं। पुलिस ने अपहरण संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना सुबह 10 बजे से दोपहर 11:30 बजे के बीच एक आवासीय इमारत में हुई। जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की बिना बताऐ घर से बाहर गाई और देर रात तक वापस नहीं लौटी। दूसरीघटना शाम करीब 5 बजे एक अन्य आवासीय इमारत में हुई। वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि भिवंडी में हाल के दिनों में नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस के प्रयासों के बावजूद इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।


रिपोर्टर