भिवंडी से युवती लापता, अपहरण की आशंका
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 22, 2025
- 182 views
घर से बाजार जाने निकली थी, परिजनों ने जताया संदेह
भिवंडी । शहर के इदगाह इलाके से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का संदेह जताया है। मामला शहर के भोईवाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अपहृत के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 20 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, मगर लड़की का कोई सुराग नहीं मिला.परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का इस तरह अचानक गायब हो जाना सामान्य नहीं है। उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


रिपोर्टर