ड्राइवर ने मालिक की बेच दी बोलोरो कार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 22, 2025
- 96 views
भिवंडी। निजामपुरा थाना क्षेत्र में कार डीलिंग के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित मुझम्मिल मोहम्मद शेख निवासी काप तलाव, ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका परिचित सफरज अब्दुल मन्नात चौधरी, निवासी पाईप लाइन, कल्याण रोड, टेमघर ने उनकी गाड़ी बेच डाली। घटना 21 अगस्त की शाम चार बजे मेट्रो होटल के पास हुई। आरोप है कि शेख की बोलेरो कार क्रमांक MH 48 DC 0717 को सफरज चौधरी ने भाड़े के बहाने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को बिना बताए गाड़ी को परस्पर विक्री कर धोखाधड़ी कर दी। निजामपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 2023 की धारा 318(4),316(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक बडगिरे कर रहे है।


रिपोर्टर