अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा

भिवंडी। ठाणे नासिक हाइवे पर पिंपलास गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भिवंडी के पिंपलस फाटा पर 21 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अब्दुल्लाह खुरशीद आलम अंसारी (38) के रूप में हुई है। वह न्यू इंडियन कंपाउंड, मानकोली, दिवा रोड क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के अनुसार अब्दुल्लाह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में उनके साथ किशोर कोली की मोटरसाइकिल भी प्रभावित हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अब्दुल्लाह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कोनगांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट