क्षयरोग जागरूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 22, 2025
- 124 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगर पालिका कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय क्षयरोग दूरीकरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार,14 अगस्त को सिराजुल उलुम उर्दू प्राइमरी स्कूल, अन्सार मोहल्ला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता डॉक्टर फॉर यू तथा एनटीईपी भिवंडी की पहल पर प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर और शहर क्षयरोग अधिकारी डॉ. बुशरा सैयद के मार्गदर्शन में संपन्न हुई.इसके तहत 22 अगस्त 2025 को शहर क्षयरोग अधिकारी डॉ. बुशरा सैयद ने विद्यार्थियों को क्षयरोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ एनटीईपी भिवंडी के कर्मचारी, आईएफएम के असद काज़मी तथा डॉक्टर फॉर यू संगठन के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर