16 अवैध नल कनेक्शनो पर पालिका की कार्रवाई

मनपा को 56 हजार से अधिक का नुकसान, दो प्लंबरों पर पुलिस थाना में मामला दर्ज


भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगर पालिका के पाणी पुरवठा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्लंबरों द्वारा किए गए अवैध जल कनेक्शन का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि केसर बाग, ठाणा रोड क्षेत्र में प्लंबर शमीम शेख और समीर खान ने मनपा की जलवाहिनी में छेद कर बिना अनुमति के आधा इंच व्यास की 16 नल अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ा था। इस अनधिकृत नल से मनपा को 56,800 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। मामले को गंभीर मानते हुए भोईवाडा पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 324(4), 326(क), 303(2) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई प्रशासक तथा आयुक्त के आदेशानुसार कार्यकारी अभियंता संदीप पाटणावर के मार्गदर्शन, उप अभियंता सरफराज अंसारी के अधिपत्य तथा पथक प्रमुख विराज भोईर और सहायक पथक प्रमुख नफीस मोमीन की टीम ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट