ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 03, 2025
- 75 views
रोहतास।ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पर शांति समिति की बैठक जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता एवं आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें कई निर्देश दिए गया। ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी (हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर्व को सभी सदस्यों के द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने का आश्वासन दिया गया।ईद-ए-मिलाद /मिलाद-उन-नबी (हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले सभी जुलूसों का अनुज्ञप्ति प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें। बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त किए हुए जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। जुलूस में भाग लेने वाले सभी भोलेन्टियरों का पहचान पत्र एवं उनसे संबंधित अन्य सभी सूचनाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके।सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जुलूस के समय उसकी वीडियोग्राफी / फोटोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत् निगरानी रखना सुनिश्चित किया जाय। जुलूस निकालने हेतु प्राप्त अनुज्ञप्ति में निर्धारित समय सीमा एवं निर्धारित रुटचार्ट का कड़ाई से अनुपालन किया जाय।जुलूस के समय जुलूश की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम, डेहरी एवं विक्रमगंज को आवश्यक निदेश दिया गया कि पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्त करते हुये स्वयं भी जुलूस के समय वे उपस्थित रहेंगें।पेयजलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति की अनवरत आपूर्त कराये जाने तथा नगर की साफ-सफाई हेतु नगर आयुक्त, नगर निगन सासाराम एवं कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति डिहरी एवं सासाराम को अविलंब अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।जुलूश मार्गों में पड़ने वाले सड़के जो टूटी हुई है, उसकी अविलंब मरम्मती कराये जाने हेतु नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को निदेशित किया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि सड़कों की मरम्मती का कार्य, साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। विशेष कर जुलूश के दिन जुलूश के मार्गो में विशेष रुप कराये जाने हेतु निदेशित किया जा चुका है।उक्त पर्व के अवसर पर डी०जे० बजाये जाने पर प्रतिबंध लगाया जाय तथा अश्लील गानों के बजाये जाने पर भी रोक लगाया जाय। छोटी सी छोटी घटना को संज्ञान में लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी (हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के दायित्वों में सहयोग की जिम्मेदारी शांति समिति के सभी सदस्यों को सौंपी गयी।ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी (हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर्व के अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक एवं बन्ध पत्र की कार्रवाई करते हुये नए असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि पिछले पांच वर्षों में पूर्व में विभिन्न त्योहारों के अवसरों पर घटित घटनाएं, तनाव एवं संबंधित मामलों में शामिल ली व्यक्तियों की सूची बनाकर उनकी वर्तमान गतिविधि का सत्यापन के उपरान्त तद्नुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी करना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार के अफवाह के खंडन हेतु त्वरित कार्रवाई अपेक्षित है।सोशल मीडिया तथा ऑन लाईन न्यूज चौनलों पर निगरानी रखी जाए तथा द्वेषपूर्ण / शरारती वीडियो / मैरोज इत्यादि पर आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है।किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने हेतु चिकित्सक दल / एम्बुलेन्स की व्यवस्था सिविल सर्जन सुनिश्चित करेंगे।


रिपोर्टर