ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर एसडीएम व एसडीपीओ के द्वारा ज्वाइंट ब्रीफिंग आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 03, 2025
- 142 views
रोहतास। ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी (हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर को अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम के द्वारा मल्टीपर्पस हॉल, फजलगंज में बैठक तथा जॉइंट ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।
बैठक में कहा गया कि यह जिला गंगा-जमुना तहजीब को दर्शाने वाला जिला है। यहां वर्षों से हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सारे धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते आ रहे हैं और अपने-अपने त्योहारों को एक दूसरे से मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलाद हर्षोल्लास का पर्व है और इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोई भी छोटी सी छोटी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 06184-226072 / 226093 पर अवश्य दें। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहता है।
विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी त्वरित रूप से प्रशासन के साथ साझा करने को कहा गया।
जश्न ईद मीलादुनन्बी कमिटी, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन, रोहतास द्वारा दिनांक 05.09.2025 को 02 बजे से रात्रि 09 बजे तक सासाराम नगर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले जाने की सूचना दी गई है। निर्देश दिया गया कि कोई भी जुलूस बिना लाईसेंस के नहीं निकलेंगे तथा निर्धारित मार्ग का ही अनुसरण करें। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में 104 दंडाधिकारी एवं 102 पुलिस पदाधिकारी, सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में 141 दंडाधिकारी एवं 128 पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में 90 दंडाधिकारी एवं 84 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावे सासाराम शहर में जुलूस समाप्ति तक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी गश्ती भी करेंगे।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सतत रूप से सजग एवं सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी में लगे सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का वहन करना सुनिश्चित करेंगे।


रिपोर्टर