तीन माह से गांव की विद्युत सप्लाई बाधित होने व विद्युत कर्मियों की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस किया घेराव

ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद RSP के जिला संगठन मंत्री ने 24 घंटे में समस्या का निस्तारण न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

रायबरेली । सलोन विकास खंड की सूची ग्रामपंचायत के खौसनहा गांव निवासी ग्रामीणों ने पिछले तीन माह से बाधित चल रही गांव की विद्युत सप्लाई व विद्युत कर्मियों की कार्यशैली तथा लाइन मैन व उसके अनाधिकृत सहयोगियों द्वारा लाइन फाल्ट के नाम पर की जा रही अवैध वसूली और बिना रीडिंग लिए ही अनुमानित बिल भेजे जाने से नाराज होकर सूची पावर हाउस का घेराव किया तथा विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, ग्रामीणों के आवाहन पर उनके समर्थन में पहुंचे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद RSP रायबरेली के जिला संगठन मंत्री योगेन्द्र प्रताप सिंह ने 24 घंटे में गांव की विद्युत सप्लाई की समस्या का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन तथा विद्युत विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी। मौके पर बीरेंद्र यादव,राजू सिंह,कुलदीप कुमार , बृजेन्द्र बहादुर सिंह,राम संजीवन,रामराज,बच्चू,इंदल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट