दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

भिवंडी। शहर के शांतिनगर पुलिस थाने में एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना भिवंडी के गायत्रीनगर इलाके की है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले इस बात से नाराज थे कि मायके वालों ने दहेज में पर्याप्त धनराशि नहीं दी। उन्होंने अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग रखी। जब विवाहिता ने इस मांग को ठुकरा दिया, तो उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 जून 2024 से 16 सितंबर 2025 तक पति और ससुराल वाले उसे गालियां देते रहे, मारपीट करते रहे और तलाक देने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां भी दीं। आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया। इस उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने 16 सितंबर को शांतिनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति जाकिर जलालुद्दीन अंसारी (21), सास जुलेखा खातून जलालुद्दीन अंसारी (43) और ससुर जलालुद्दीन अंसारी (50) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट