विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक सूची व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, पारदर्शिता और लिंगानुपात सुधार पर जोर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 23, 2025
- 120 views
रोहतास।विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025 अंतर्गत निर्वाचक सूची के तैयारी के क्रम प्रेक्षक-सह-आयुक्त, पटना प्रमण्डल, पटना द्वारा मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।
प्रेक्षक द्वारा 210- दिनारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 38, मध्य विद्यालय गुनसेज पूर्वी भाग कमरा नंबर-1, 39-मध्य विद्यालय गुनसेज पश्चिमी भाग, 85 - उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना कमरा नंबर-1, 86 - उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना कमरा नंबर - 2 तथा 209 - करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 294 - प्राथमिक विद्यालय अमवलिया एवं 318 - प्राथमिक विद्यालय कुसहीं मतदान केन्द्रों के आश्वस्त न्यूनतम सुविधा एवं निर्वाचक सूची का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित स्थानीय जनसामान्य द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची से हटाया गया है वास्तव में उनकी मृत्यु हो गई है, रिपीटेड या उनका स्थानांतरण हो गया है सभी योग्य व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल हो गया है, कोई छुटा नहीं है। वह निर्वाचक सूची अद्यतीकरण किये गये कार्य से संतुष्ट हैं।
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के उपरांत प्रेक्षक महोदय द्वारा डीआरडीए सभागार में बैठक की गई। बैठक में प्रत्येक विधानसभा के 20 मतदान केन्द्रों में जहां सर्वाधिक परिवर्तन हुआ है तथा सर्वाधिक विलोपन हुआ है वहां पारदर्शिता एवं शुद्धता के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जांच करेंगे तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन करने का निदेश दिया गया।
प्रेक्षक महोदय द्वारा चेनारी, काराकाट, डिहरी तथा दिनारा विधानसभा के रैण्डमली सेलेक्टेड कुछ प्रपत्र- 6 एवं 8 की जांच की गई, उनके द्वारा विशेषतः उन प्रपत्रों को देखा जिन्हें अस्वीकृत किया गया है, इस संबंध में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को अभिलेख तैयार करने हेतु निदेशित किया गया।
प्रेक्षक द्वारा बताया गया बताया गया कि जिले का लिंगानुपात कम है, इसलिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी Continious Updation अवधि में कैम्प लगाकर विशेषकर महिलाओं का नाम परिवर्द्वन करें ताकि लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार हो सके।


रिपोर्टर