भिवंडी-निजामपुर मनपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 18 फरवरी 2025 के परिपत्रक और मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अनमोल सागर (भा.प्र.से) के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम मनपा मुख्यालय के तल मंजिल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी रामप्रसाद सोलुंके, सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य) शैलेश दोंदे, क्रीड़ा विभाग प्रमुख मिलींद पलसुले, सुरक्षा विभाग प्रमुख राजेश गोसावी, कर मूल्यांकन विभाग प्रमुख सुधीर गुरव और सहायक आस्थापना विभाग प्रमुख विनोद मनोरे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने उपाध्याय जी के विचारों और उनके ‘एकात्म मानववाद’ दर्शन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट