लैंगिक संवेदीकरण एवं समाज निर्माण में इसकी भूमिका पर कार्यशाला आयोजित


रोहतास । जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में शुक्रवार को"लैंगिक संवेदीकरण एवं समाज निर्माण में इसकी भूमिका" विषय पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारत के राष्ट्रपति सचिवालय की निदेशक एवं विशेष कार्य पदाधिकारी

स्वाति शाही ने अपना संबोधन किया। इस अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमती शाही ने खासकर छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपना उद्देश्य हमेशा ऊंचा रखो एवं खुद पर भरोसा रखो। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्राचीन मूल्य पर आधारित जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में महिलाओं को अनादि काल से ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है तथा उन्हें हमेशा सुरक्षित वातावरण प्रदान किया गया है ।उन्होंने कुछ उदाहरण देकर यह समझाने की कोशिश की कि हमें अपने मंजिल की प्राप्ति के लिए लगनशील होना चाहिए एवं आसपास के लोगों की बातों पर ध्यान न देकर अपने अभिभावकों एवं शुभचिंतकों 

           के आशीर्वाद के बल पर तथा अपने ताकत पर अडिग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं तथा कुछ बातों को छोड़कर वातावरण अच्छा होता चला जा रहा है। उन्होंने महिलाओं का आहवान किया कि वह अपने साथ-साथ समाज के विकास को भी प्राथमिकता देकर चलें तभी राष्ट्र का विकास संभव होगा ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने भी संबोधित किया और कहा कि भारतवर्ष हमेशा से महिलाओं का सम्मान करता आया है और यह होना ही चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती शाही के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी उज्जवल भविष्य की कामनाएं की ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह ,प्रतिकुलपति डॉक्टर प्रोफेसर जगदीश सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा आईसीसी की अध्यक्ष डॉक्टर श्वेता शर्मा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक दीपाली ने किया ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर कुमार आलोक प्रताप ,परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह ,सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ,डॉ संगीता कुमारी ,कुलाधिपति के निजी सचिव कृष्णा साहू, विश्वविद्यालय की प्रबंधन समिति की सदस्य डॉक्टर मोनिका सिंह ,निरुपमा सिंह ,शिक्षिका डॉ नर्मदा सिंह ,डॉ ज्योति कुमारी ,विभिन्न संकायों के अध्यक्ष एवं निदेशक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट