नवरात्रि पर तलेन में गरबे की धुम लव जिहाद को लेकर किया जा रहा है जागरूक


तलेन । नवरात्रि पर तलेन में गरबे की रोनक छाई हुई है। रंग बिरंगे परिधानों में महिलाएं व बच्चे  गरबे करने पहुंच रही है। गरबा पंडालों पर गरबा नृत्य देखने के लिए  रोजना काफी संख्या महिलाएं पुरुष व बच्चे  पहुंच रहे हैं।

नगर में  श्री राधा कृष्ण कला मंडल यादव मोहल्ला , श्री बजरंग कला मंडल चौधरी पुरा, श्री कबीर मित्र मंडल  हनुमान पुरा, श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर इकलेरा रोड ,  मां चामुंडा माता मंदिर व मां चिंतपूर्णी कला मंडल संजय कालोनी पर गरबे का आयोजन किया गया जा रहा है।


वही यादव मोहल्ले के श्री राधाकृष्ण कला मंडल  द्वारा लव जिहाद के प्रति जागरूकता के विशेष पोस्टर लगाए हैं।मातृशक्ति को जागृत करने के लिए  पोस्टर लगाए गए हैं।पंडाल में एक रेफ्रिजरेटर में श्रद्धा की हत्या का एक मॉडल भी प्रदर्शित किया है। वही गरबा पंडालों में प्रतिदिन  साबूदाने की खीर आदि प्रसादी बांटी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट