धामणकर नाका मित्र मंडल गणेशोत्सव मंडल का गौरव, जिले में पहला स्थान

भिवंडी। राज्य सरकार के सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित गणेशोत्सव प्रतियोगिता में भिवंडी का धामणकर नाका मित्र मंडल, स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस साल भी अपना परचम लहराया है। मंडल ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार और कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के हाथों मंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी को सम्मानपत्र और 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भेंट की गई। खास बात यह है कि मंडल ने यह सम्मान लगातार दूसरे वर्ष अपने नाम किया है।धामणकर नाका मित्र मंडल गणेशोत्सव को केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित न रखते हुए सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनता के लिए कई गतिविधियां आयोजित करता है। इस वर्ष मंडल की ओर से रक्तदान, नेत्र चिकित्सा शिविर, विद्यार्थियों के लिए शस्त्र प्रदर्शन, सामूहिक खेल प्रतियोगिताएं, शतरंज प्रतियोगिता और पारंपरिक भजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में मिली 50 हजार रुपये की राशि में मंडल की ओर से अतिरिक्त 50 हजार रुपये जोड़कर कुल एक लाख रुपये का निधि ओला दुष्कालग्रस्तों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी हसमुख पटेल, राजेश शेट्टी, राकेश पटवारी, प्रशांत पुजारी, ईश्वर पामु, राम बुरा, दिनेश शेट्टी, सतीश सुंकी, मुन्ना शेट्टी, अभिजित म्हसकर, मनीष मिश्रा और सागर कानकुटला आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट