भिवंडी में चोरों का आतंक, बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग और घरफोड़़ी की वारदात
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 26, 2025
- 137 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर बदमाशों ने सोने की चैन छीनी, वहीं दूसरी ओर घरफोड़़ी कर लाखों का सामान ले उड़े। पहला मामला भिवंडी शहर पोलीस स्टेशन क्षेत्र कल्याण का है। शिकायतकर्ता ललिता नारायण देवाडींगा (62) गोरे हॉस्पिटल के पास वर्षा अपार्टमेंट, कल्याण नाका में रहती हैं। बीते 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे जब वे बिल्डिंग के गेट से घर की ओर लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से 25 ग्राम वजन की सोने की चैन छीन ली और भाग निकला। इस घटना में बुजुर्ग महिला घबराकर गिर पड़ीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरा मामला नारपोली थाना क्षेत्र कशेली गांव का है। शिकायतकर्ता प्रतिभा प्रमोद पाटील कशेली टोल नाका के पास एक सोसाइटी में रहती हैं। 15 सितंबर की दोपहर से 22 सितंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सिनीक्लेव्ह अपार्टमेंट स्थित घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोर घर से कीमती सामान और नकदी कुल 7 लाख के मुद्देमाल चोरी कर ले गे। नारपोली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


रिपोर्टर