कुत्ते के शौच को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक पर जानलेवा हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 26, 2025
- 262 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के नागाव गायत्री नगर क्षेत्र में कुत्ते के शौच को लेकर हुआ विवाद मारपीट और जानलेवा हमले में बदल गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है,शांतिनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दया सुरेश चौहान ने बताया कि घटना 25 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है। चौहान के पाले गए कुत्ते ने गली में गंदगी कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुँच गया। आरोप है कि ओमप्रकाश ने शिकायतकर्ता को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी प्रियंका और भाई सूर्यप्रताप उर्फ सुमित ने भी मारपीट में साथ दिया। प्रियंका पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने की कोशिश की और शिकायतकर्ता की बहन को थप्पड़ मारा। वहीं सुमित ने भी शिकायतकर्ता को पकड़कर जमकर पिटाई की। इस हमले में चौहान को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ओमप्रकाश राव, प्रियंका राव और सूर्यप्रताप उर्फ सुमित राव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।शांतिनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर