भिवंडी में भाजपा जिला द्वारा आयोजित मुफ्त आरोग्य शिविर में सैकड़ों ने उठाया लाभ
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 01, 2025
- 190 views
भिवंडी। सेवा पखवाड़ा के तहत भिवंडी भाजपा जिला की ओर से एक भव्य मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पद्मानगर स्थित अखिल पद्मशाली समाज हॉल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कपिल पाटिल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित पाटिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में मधुमेह, रक्तचाप, ईसीजी, आंखों की जांच सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं, वहीं जरूरतमंदों को चश्मों का भी वितरण किया गया। खास बात यह रही कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लेकर जांच व इलाज का लाभ उठाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविकांत सावंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता परमाणी, अनिता गुरव, अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण पोट्टावत्तिनी, भाजपा महासचिव राजू गाजेंगी, प्रवीण मिश्रा, राजेंद्र वासम, मोहन कोंडा, कोंका मल्लेशम, श्याम भोईर, पी.डी. यादव, मंगेश यादव, चंद्रशेखर, उदयराज सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे स्थानीय नागरिकों ने भाजपा द्वारा किए गए इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक उपक्रम से आम जनता को बड़ी राहत मिलती है।


रिपोर्टर