श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति का 45 वां भोजपुरी वार्षिक अधिवेशन एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न


रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति भलुनीधाम का 45 वां भोजपुरी वार्षिक अधिवेशन व कवि सम्मेलन का समापन हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पत्रकार सतीश चन्द्र चतुर्वेदी उर्फ गुड्डू चौबे के निधनोपरांत दो मिनट के मौन श्रद्वांजलि एवं उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। विधायक विजय कुमार मंडल की उपस्थिति एवं संयोजक कन्हैया लाल पंडित की संयोजकत्व, सर्वदेव ओझा की अध्यक्षता एवं स्टेट प्राइडी अधिवक्ता हर्षनाथ पाण्डेय के द्वारा मंच संचालन किया गया। जिसमें भक्ति, श्रृंगार, हास्य,वीर , देशभक्ति,गजल सहित विभिन्न रसों में गीत संगीत हंसी ठहाकों के गुंज से सराबोर माहौल में लोगों की जैन सैलाब में संपन्न हुआ।जिसका शुरुआत कैमूर कोकिला अनुराधा रस्तोगी के सरस्वती वंदना आइल बानी तोहरे दुअरिया अरजिया तनी सुन ली देवी मैया के साथ शुरुआत हुई। जिसके उपरांत सुनील कुमार रोहतास के ए माई निमिया गछिया काहे तू लुभा गोइलू, पाण्डेय अकेला पडल बा भक्त बीच मझधार, मुन्ना प्रसाद के यक्षिणी माई के जगमग चमके गमके हवन में घी, घनेश्वर प्रसाद दे द माई आशिर्वाद क द वीणा पार ,गजलकार ओम प्रकाश मिश्र, सुदर्शन सिंह, प्रोफेसर राजबहादुर राय,शुभम शास्त्री, श्री निवास चौबे,रामदुलार सत्यार्थी,लोकनाथ त्रिपाठी अनगढ़, डॉ के एन तिवारी,प्रो सरोज कुमार गुप्ता, अजीत ओझा,भीखी राम सहित दर्जनों कविओं ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को खूब गुदगुदाया आनंदित किया।कवि सम्मेलन के दौरान भोजपुरी भाषा को अष्टम अनुसूची में शामिल करने एवं भलुनीधाम के चारों पोखरा का जीर्णोद्धार, पुस्तकालय भवन की घेराबंदी, गेट निर्माण की मांग समिति के द्वारा सरकार से किया गया। एवं समिति के 45 वर्ष के साहित्यिक , समाजिक तथा जमीनी स्तर पर किए गए क्रियाकलापों की भूरि भूरि प्रशंसा पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक युगल किशोर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। मौके पर समिति के लीलाधर सिंह,राजगृही ओझा, राजवंश ओझा, रंगलाल जी राम, लक्ष्मीकांत दुबे, संदीप भेलारी सहित ज्वाला प्रसाद, मनोज कुमार सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट