ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल से धक्का-मुक्की, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 04, 2025
- 125 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के आज़मीनगर इलाके में पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को सुबह करीब 11:45 बजे बिहार मूल का निवासी सलामत आलम अंसारी (30) ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आज़मीनगर में गरीबनवाज़ इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक वर्क्स दुकान के पास गंभीर अपराध किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस कांस्टेबल उमेश कचरू पलवी (36) आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे।गिरफ्तारी के दौरान सलामत ने कांस्टेबल उमेश से बहस की, उन्हें मुक्का मारा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने सरकारी कामकाज में भी बाधा डालने की कोशिश की।कांस्टेबल उमेश पलवी की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने सलामत आलम अंसारी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी नोटिस जारी किया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी संतोष ठाकसे कर रहे हैं।


रिपोर्टर