अखंड हरी कीर्तन का पाठ कर कराया गया श्री राम भक्त हनुमान मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 05, 2025
- 59 views
कैमूर-- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नसेज गांव से गजिरहां गांव को जाने वाली सड़क मार्ग के समीप अखंड हरी कीर्तन का पाठ कर ग्रामीणों द्वारा कराया गया श्री राम भक्त हनुमान मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा। ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार दिन दोपहर से अखंड हर कीर्तन का पाठ रखा गया, जिसके उपरांत शनिवार को श्री हनुमान मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। साथ ही हजारों हजार की संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण अशोक लाल एवं रमाकांत पाल के द्वारा किया गया। वही हर कीर्तन पाठ में द्वारिका पासवान, पंकज पाठक, प्रयाग ठाकुर, शुकुल यादव, उमेश शाह, राम आशीष शाह इत्यादि सैकड़ो भक्तों द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाया गया।


रिपोर्टर