कोनगांव पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए,खुश हुए लोग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 10, 2025
- 179 views
भिवंडी। भिवंडी की कोनगांव पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद करके उन्हें उनके सही मालिकों को लौटा दिया।गायब हुए फोन को वापिस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए और सभी ने पुलिस का सराहने करने के साथ ही आभार व्यक्त किया।कोरनगाव पुलिस की तत्परता के कारण नागरिकों से 5.6 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 25 खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया है। जो नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सीनियर पीआई ने बताया कि केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से पिछले एक पखवाड़े में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए लगातार प्रयासों का परिणाम हैं। सीईआईआर प्रणाली, जो आईएमईआई नंबरों के माध्यम से खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में सक्षम बनाती है, का उपयोग कोनगांव पुलिस टीमों ने कई स्थानों से उपकरणों का पता लगाने और उन्हें पुनर्प्राप्त करने के लिए प्रभावी ढंग से किया। पुलिस उप-निरीक्षक गायकवाड़ और महिला पी.ओ. शिपाई घंडत की टीम ने यह सराहनीय काम किया। लोगों द्वारा पुलिस थानों में उनके खोने की दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर जब्त किए गए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस कर दिए गए हैं।


रिपोर्टर