नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिवंडी। शहर के एक आवासीय परिसर में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की सुबह हुई जब नाबालिग बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अनुचित हरकत की और डराने-धमकाने की कोशिश भी की। बच्ची ने घर आकर यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 22 अक्टूबर की रात दिनेश कुमार रामअवतार शर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर पुलिस ने शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(2) सहित बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी शर्मा को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सुरेश ढोले कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट