बकरी पालन से मिल सकती हैं आर्थिक संबलता

जमुई से अनिल वर्मा की रिपोट

जमुई। बकरी पालन को व्यवसायीकरण आयाम देने से यह आर्थिक संबलता प्रदान करने में सहायक साबित हो सकती है। जमुई की भौगोलिक बनावट, वातावरण, पारिस्थिति व पहाड़ के कारण विस्तृत चारागाह बकरी पालन के अनुकूल है। उक्त बातें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर ¨सह ने कही। वे मुख्यालय स्थित निजी होटल के सभागार में बकरी प्रबंधन पर एक दिवसीय समीक्षात्मक चर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिकंदरा और झाझा में दो बार कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें झारखंड की 24-24 दीदीयों की 6 टीम ने बकरी प्रबंधन के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही प्रखंड में नए पशु सखी का चयन किया। समीक्षा संगोष्टी में पांच घटक बकरी पालन के लिए पशु आहार एवं प्रबंधन तालिका बनाना, खाद्य प्रबंधन, आवास प्रबंधन, बकरी को कृमि रहित एवं स्वच्छ करना, बकरियों का टीकाकरण आदि के बारे में बताया गया। झारखंड से आए राज्य परियोजना प्रबंधक पशु धन प्रवीण ¨सह ने बकरी पालन से गांव में आए बदलाव के बारे में पशु सखियों से जाना। जीविका के राज्य प्रतिनिधि पशुधन डॉ. अजय कुमार ने बताया उत्साह के साथ बकरी पालन आय में बढ़ोतरी होगी। आज जो एक बकरी पालन कर रहे उन्हें छह बकरी करने की जरूरत है। सलाहकार लक्ष्मीकान्त सोनी ने बकरी पालन को लेकर पशु सखियों एवं दोनों प्रखंड के जीविका कर्मियों द्वारा किए कार्यों की समीक्षा के साथ उनकी परेशानी को जाना। प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने पशु सखी द्वारा किये गए कार्य यथा सर्वे, कार्य योजना, रख रखाव एवं प्रबंधन स्वास्थ्य सम्बन्धी बातों को विस्तार से बताया। साथ ही सर्दियों में होने वाली बीमारी को घरेलू नुस्खे से इस्लाज करने की तरकीब बताई। उन्होंने बताया की अब तक झाझा एवं सिकंदरा प्रखंड के 52 गांव में 60 ग्राम संगठन के 60 उत्पादक समूहों में बकरी पालन का काम किया जा रहा है। इन गांवों में कुल 4006 बकरी पालक आधुनिक तरीके से बकरी पालन करना शुरू कर दिया है। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड से आए राज्य परियोजना प्रबंधक पशुधन प्रवीण सिंह, परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, सलाहकार लक्ष्मी कान्त सोनी, राज्य प्रतिनिधि डा. अजय कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रुपेश कुमार, रोहित कुमार, प्रबंधक जीविकोपार्जन कौटिल्य कुमार, प्रबंधक संचार छवि रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, कलेश्वरी चौधरी, क्षेत्रीय समन्वयक राज कमल, दामोदर कुमार मंडल सहित जीविका कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रखंड से 82 दीदियों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट