प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 28, 2025
- 99 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के मोहनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ चांदनी चौक के पास स्थानीय लोगों ने एक ऑटो को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला मोहनिया शहर के व्यस्ततम इलाके चांदनी चौक का है। यहाँ हनुमान मंदिर के पास स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक सीएनजी ऑटो को रोका। लोगों को शक था कि इसमें प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा है। तलाशी लेने पर मांस बरामद हुआ, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज निवासी मन्नान कुरैशी के रूप में हुई है, जिसका ससुराल मोहनिया के बेलौड़ी गांव में बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और वेटनरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर