2026 फरवरी के अंत में जिला होगा संपूर्ण साक्षर -डीएम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2025
- 21 views
रोहतास। जिला समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में रोहतास जिला को संपूर्ण साक्षर करने के उद्देश्य से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड प्रबंधक, जीविका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की एक विस्तृत बैठक की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका, बाल विकास परियोजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान तथा माध्यमिक शिक्षा-सह-साक्षरता सहित प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि पूर्व में असाक्षर व्यक्तियों का गृहवार सर्वे करते हुए 92701 असाक्षर व्यक्तियों की पहचान की गयी है। जिसमें 65000 असाक्षर महिलाओं को चिन्हित किया गया है, इन्हे साक्षर बनाने हेतु कार्य किया जाना है।
जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा निदेशित किया गया कि किये गये सर्वे को एक बार त्वरित गति से पुनरीक्षित करने की आवश्यकता है। दिनांक- 07.12.2025 को आहूत बुनियादी साक्षरता परीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप नव साक्षर महिलाओं को शामिल कराना सुनिश्चित करें। उक्त परीक्षा हेतु प्रत्येक प्रखंड में 02 आदर्श बुनियादी साक्षरता परीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे। बुनियादी साक्षरता परीक्षा के बाद बाकी बचे 15 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वर्ग के असाक्षरों हेतु जन प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए आदेश निर्गत करेंगे। असाक्षरों के लिए साक्षरता केन्द्र के रूप में आंगनबाड़ी केंद्रों को नामित किया जाय। एक केन्द्र पर 10 से 15 असाक्षरों को नामांकित किया जायेगा अगर इसके बावजूद भी उक्त वार्ड में असाक्षर शेष रहते है तो नजदीक के विद्यालय या अन्य समुदायिक केंद्रों को साक्षरता केन्द्रों के रूप में चिन्हित कर असाक्षरों को पढ़ाया जायेगा। इन केंद्रों पर पढ़ाने की जवाबदेही शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका के ग्राम संगठन की सी०एम० की मुख्य भूमिका होगी। साथ ही 9वीं एवं 11वीं के छात्र एवं छात्राओं को चिन्हित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के देख-रेख में मैचिंग-बैंचीग का कार्य करते हुए तीन महीने के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति की जायेगी। फरवरी 2026 के अंत तक रोहतास जिला को संपूर्ण साक्षर जिला घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।


रिपोर्टर