शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, रोहतास के दो युवक भी शामिल

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए कैमूर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में भगवानपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक स्थानीय व्यक्ति है, जबकि दो युवक रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान इन तीनों की गिरफ्तारी हुई। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर खुर्द निवासी बबुआ सिंह के पुत्र शिवशंकर सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार अन्य दो अभियुक्तों की पहचान रोहतास जिले के सासाराम (मॉडल थाना) अंतर्गत फैजलगंज निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के पुत्र विकाश कुमार और विनोद पांडेय के पुत्र अनुराग कुमार पांडेय के रूप में की गई है।

भगवानपुर थाना पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग अधिनियम (Police Excise Department Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट