डीएम की अध्यक्षता में मघ निषेध की बैठक संपन्न


रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में मद्य-निषेध की समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में मद्य-निषेध के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि बीते नवंबर माह में पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा शराब में संलिप्त 154 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ 5183.450 लीटर शराब जप्त की गयी। साथ ही दोनों ही विभाग द्वारा नवम्बर 2025 तक जब्त 217 वाहनों का अधिहरण प्रस्ताव विधि शाखा,रोहतास को भेजने का निर्देश दिया गया है। पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग को डीएम द्वारा निदेशित किया गया कि सोनटीला पर सशस्त्र-बल के साथ सघन छापामारी कार्य करते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कि जाय। बैठक में दोनों ही विभाग को जब्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव 15 दिनों के अन्दर भेजने का निर्देश देते हुए 

सभी अधिग्रहण न्यायालय को लंबित वाहनों का अधिहरण अविलम्ब कराने का भी निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्षों एवं उत्पाद थाना को निदेशित किया गया कि अपने-अपने थानान्तर्गत जब्त शराब का विनष्टीकरण एवं वाहन अधिहरण प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर समर्पित किया जाय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट