नागाव से 13 वर्षीय लड़की लापता
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 11, 2025
- 105 views
सुबह घर से निकली और वापस नहीं लौटी।अज्ञात व्यक्ति पर बहलाकर ले जाने का शक
भिवंडी। शहर के नागाव क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, बच्ची 9 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर से बाहर जाने के बाद अचानक गायब हो गई। परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की,लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। चूंकि वह नाबालिग है और कई घंटों बाद भी वापस नहीं लौटी, इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। इसी आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शांतिनगर पुलिस ने बच्ची की खोज शुरू कर दी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक एस. बी. कुचेकर कर रहे हैं।


रिपोर्टर