मटका जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में नकदी और जुए का सामान बरामद


भिवंडी। शहर के खाड़ीपार पुल के पास मटका जुआ खेल रहे दस लोगों को निजामपुर पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान जुआ अड्डे से 4,200 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल होने वाला साहित्य बरामद किया गया।निजामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस नाईक दत्तात्रय कांबले द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, खाड़ीपार पुल से पहले समीर सर्विस सेंटर के नजदीक कुछ लोग लंबे समय से मटका जुआ गतिविधियों में शामिल थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रज्जब अली लाल मोहम्मद अंसारी, जोगेंद्र रामसुख चव्हाण, मुस्तकीम अब्दुल मजीद अंसारी, गणेश गोडाबू देवनार, लाला राजेंद्र प्रसाद पासवान, राजू शिवनाथ मिश्रा, परवेज मुस्तफा अंसारी, महेन्द्र सरजू प्रसाद यादव, मुर्तज़ा जमाल शेख और सुभाष काशीराम यादव शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अवैध रूप से मटका जुआ खेलते पाए गए, जिसके बाद महाराष्ट्र जुगार कानून की धारा 12(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस देकर रिहा कर दिया है।निजामपुर पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट