राजनोली नाका पर हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद


भिवंडी। भिवंडी शहर के राजनोली नाका इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा यूनिट-5 की टीम ने छापेमारी कर आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 1 लाख 52 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, ठाणे अपराध शाखा पुलिस को 14 दिसंबर की शाम करीब 8.35 बजे जयभारत रेस्टोरेंट के सामने, राजनौली ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वागले ठाणे अपराध शाखा यूनिट-5 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीउल्लाह किताबुल्ला चौधरी (45) और हिमांशु राजू वर्मा (24) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्तमान में नवी मुंबई क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3/25 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) व 135 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस के सुत्रो‌के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इनके इस्तेमाल की क्या योजना थी। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट