भिवंडी में बिजली चोरी का मामला, 5.21 लाख रुपये की चोरी उजागर
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 29, 2025
- 159 views
भिवंडी। शहर के शांति नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बिजली चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर विद्युत वितरण कंपनी टोरेंट पावर को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया।पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अदित्य किरणराव सोलवे, जो टोरेंट पावर कंपनी में कार्यरत हैं, ने शांति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी फहीम खलीलुल्लाह अंसारी, निवासी क्रिस्टल अपार्टमेंट, शास्त्री नगर, भिवंडी, ने अपने आर्थिक लाभ के लिए बिजली चोरी की।जांच में सामने आया कि आरोपी ने अधिकृत मीटर के अलावा अवैध रूप से दो कोर काले रंग के तार जोड़कर सीधे बिजली आपूर्ति से कनेक्शन लिया था। यह अवैध कनेक्शन मीटर क्रमांक Z3-M-55-151 से जुड़ा पाया गया। इस तरीके से आरोपी ने कुल 15,769 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया, जिससे विद्युत वितरण कंपनी को करीब 5,21,104.26 रुपये का नुकसान हुआ।
यह घटना 2 दिसंबर 2024 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की बताई जा रही है। 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर निरीक्षण के दौरान यह चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद उसी दिन रात 9 बजकर 28 मिनट पर शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस प्रकरण में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। जांच अधिकारी सपोनि अरुण धोलप मामले की आगे की छानबीन कर रहे हैं।


रिपोर्टर