शो-रूम का शटर तोड़कर 85 हजार की नकद चोरी से फैला दहशत,केस दर्जकर चोरों की तलाश में पुलिस
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 06, 2026
- 144 views
भिवंडी। भिवंडी के चुनाव आचार सहित के बीच चोरी की घटना में जोरदार वृद्धि हो रही है।स्थानीय अशोक नगर इलाके में एक शोरूम का पीछे का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने शोरूम से 85 हजार की नगद राशि की चोरी कर फरार हो गए।पुलिस चोरों की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।
पुलिस के अनुसार अशोक नगर प्रवेश द्वार के पास धीरज शंकरलाल पटेल का हार्डवेयर व टाइल्स का “उमिया डेकोर” नामक शो-रूम स्थित है। 4 जनवरी की रात लगभग 9.00 बजे शोरूम बंद होने के बाद 5 जनवरी की सुबह 8.45 बजे के बीच अज्ञात चोर ने शो-रूम के पीछे लगा शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखा 85,000 रुपये की नकद राशि चुराकर फरार हो गए।दूसरे दिन शोरूम चालू हुआ तो मालिक को चोरी की जानकारी हुई।जिसके बाद उन्होंने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 331(4), 332(3) के तहत पंजीकृत कराया है।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


रिपोर्टर