कन्या जन्मोत्सव पर जिला महिला चिकित्सालय में डॉ. प्रियंका मौर्या का गरिमामय स्वागत
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jan 09, 2026
- 38 views
आजमगढ़ जिला महिला चिकित्सालय में “कन्या जन्मोत्सव” के शुभ अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश डॉ. प्रियंका मौर्या का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या शिशुओं के संरक्षण, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। अपने संबोधन में डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि बेटियाँ समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जन्म पर उत्सव मनाना सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सरकार एवं राज्य महिला आयोग बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है।इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय द्वारा संचालित न्यूनेटल ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटर सेवा की जानकारी भी दी गई, जो गंभीर अवस्था में नवजात शिशुओं के सुरक्षित उपचार एवं परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कन्या सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।


रिपोर्टर