पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 28, 2026
- 18 views
ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। डॉ. मिश्रा ने लाला जी के बलिदान और राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि त्याग, साहस और सत्य ही सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए।


रिपोर्टर