कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमित भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)--  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भभुआं कोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को प्रशासन के देखरेख में बेलांव थाना क्षेत्र अकोढ़ी गांव में अतिक्रमित भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त। मौके पर शांति ब्यवस्था बनाएं रखने हेतु शासनिक प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद। संदर्भ में जानकारी देते हुए मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त चांद प्रखंड के सीडीपीओ सुरेन्द्र मोहन गिलानी ने बताया कि उक्त गांव में करीब 20-22 डिसमिल भूमि पर अतिक्रमण का विवाद शशिकांत मिश्र बनाम मानरुप पासवान के बीच का मामला कोर्ट में कई वर्ष से चल रहा था। मामला सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा अपना अपना साक्ष्य कोर्ट में दिया गया था। जिसके आधार पर कोर्ट ने शशिकांत मिश्र के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। जिसके निर्देश पर अकोढ़ी गांव में जेसीबी से कच्चा मकान को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार दल बल के साथ उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट