सावठ हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, घटना के बाद से चल रहे थे फरार

संवाददाता पिन्टू कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर):-- स्थानीय थाना क्षेत्र के सावठ गांव में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अकबर अली और अब्दुल कलाम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को सावठ गांव निवासी आबिद अली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद दर्ज मामले में अकबर अली और उनके पुत्र अब्दुल कलाम नामजद अभियुक्त थे। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। आखिरकार, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट