आईआरसीटीसी की विशेष पर्यटक ट्रेन से होंगे ज्योतिर्लिंग व अक्षरधाम के दर्शन, 11 मार्च को गया जंक्शन से होगी रवाना
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 12, 2026
- 26 views
संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा गयाजी स्टेशन के समीप एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान आईआरसीटीसी मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन कोलकाता संजीव कुमार, स्टेशन अधिकारी गया जंक्शन गौतम किशोर, पर्यटन सहायक पटना मुकेश कुमार सिंह तथा खानपान सहायक वाल्मीकि गौड़ उपस्थित रहे।
मीडिया को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने बताया कि “श्री ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं अक्षरधाम मंदिर यात्रा” के लिए एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन संख्या EZBG28 भागलपुर से 11 मार्च 2026 को रवाना होगी।
इस विशेष यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को 8 रात और 9 दिन में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान उज्जैन (महाकालेश्वर), ओंकारेश्वर, सोमनाथ, द्वारका, नासिक (त्र्यंबकेश्वर) तथा अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।
यह यात्रा “देखो अपना देश” एवं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।
यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध हैं। इकोनॉमी क्लास का शुल्क ₹18,850, स्टैंडर्ड क्लास ₹33,995 तथा कम्फर्ट क्लास ₹41,990 रखा गया है। सभी पैकेज ऑल इनक्लूसिव हैं, जिसमें रेल यात्रा, होटल में ठहराव, भोजन, स्थानीय परिवहन, बीमा एवं सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।
आईआरसीटीसी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है।


रिपोर्टर