पीएम-किसान और अनुदान का लाभ पाने के लिए निबंधन अनिवार्य, पंचायतों में होंगे कर्मियों की फौज तैनात

संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट 


 कोंच(गया)--  प्रखंड में किसानों के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा । प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान निबंधन हेतु विशेष शिविर बिहार सरकार के कृषि विभाग के निर्देशानुसार, कोंच प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में किसान निबंधन के लिए पांच गांवों में शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक किसान को एक किसान आईडी प्रदान करना है, जो भविष्य में पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और बीज-खाद पर मिलने वाले अनुदान के लिए अनिवार्य होगी। प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में पाँच-पाँच चिन्हित जगहों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि किसानों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

शिविरों के सफल संचालन करने के लिए पंचायत स्तर के सभी महत्वपूर्ण कर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें पंचायत सचिव, पीआरएस , आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, और सर्वे अमीन शामिल हैं।इन केंद्रों पर किसानों का ई-केवाईसी, नया पंजीकरण और भूमि विवरण का मिलान किया जा रहा है। निबंधन के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसानों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने की सलाह दी गई है। जिसमें आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।बैंक पासबुक की फोटोकॉपी,जमीन के कागजात ,एलपीसी या रसीद,एक सक्रिय मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन के लिए जरूरी होगा।पंचायत स्तर पर इन शिविरों के लगने से किसानों को प्रखंड मुख्यालय या साइबर कैफे के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है। अधिकारी मौके पर ही तकनीकी समस्याओं का समाधान करेंगे ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित न रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट