रुद्राभिषेख,शिव विवाह के साथ महाभण्डारा संपन्न

2500 लोगों ने उठाया महाप्रसाद का लाभ

भिवंडी। भिवंडी के टेमघर इलाके के सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स में सिद्धि नारायण ग्रुप द्वारा श्री सिद्धिविनायक शिव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राभिषेख के साथ महाभण्डारा का आयोजन किया गया।जिसका तकरीबन 2500 महिला पुरुष ने लाभ उठाया

सिद्धि नारायण ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवम डेवलपर्स के मालिक सागर मच्छा अपनी पत्नी पूजा सागर मच्छा व कई अन्य लोगों के साथ रात्री 9 बजे से 12 बजे तक विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेख किया।तत्पश्चात बिधिवत भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की शादी हुई।इस दौरान मंदिर पर भोले भंडारी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों के लिए अल्पहार की व्यवस्था सिद्धि नारायण ग्रुप द्वारा किया गया था।तत्पश्चात दूसरे दिन यानी सोमवार को दोपहर में 12 बजे से तीन बजे तक महाभण्डारा का आयोजन किया गया था।जहां पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान तकरीबन 25 सौ लोगों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।पूजा से लेकर भंडारा तक का सारा आयोजन खुद नारायण मच्छा,मनोज गुज्जा,राकेश कुलकर्णी ,मच्छा परिवार व सिद्धि नारायण परिवार के देखरेख में संपन्न हुआ।सिद्धि नारायण ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 15 वर्षों से अनवरत जारी है।बता दे कि नारायण मच्छा भिवंडी के प्रसिद्ध भवन निर्माता है।जो विगत 24 वर्षों से शहर में बिल्डिंग निर्माण का काम कर रहे है।इसके साथ ही भिवंडी के प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर,मानसरोवर शिव मंदिर,सुभाष नगर के शिवशंकर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरो में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योंहार मनाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट