भिवंडी में हथियारों से लैस गैंग का हमला

तलवार-चाकू से वार, कई घायल; 10 से ज्यादा पर केस


रंजिश में आधी रात बवाल, लोहे की रॉड और चॉपर लेकर पहुंचे आरोपी

पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला


भिवंडी। शहर में आपसी रंजिश ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया, जब हथियारों से लैस एक गैंग ने हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। तलवार, चाकू, लोहे की रॉड और चॉपर जैसे घातक हथियारों से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 12 नामजद सहित 10 से 12 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 14 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे भिवंडी के भायवनगर इलाके में घटी। शिकायतकर्ता सागर मालती बनसोडे (26) ने आरोप लगाया कि वह अपने परिचितों के साथ बैठा था, तभी चेतन सरदार, प्रशांत सरदार, प्रतीक, लवकेश वरगड, विषु पटेल, शुभम गायकवाड, छोटा सरदार, बबल्या भोडवे, सनी, ऋषिकेश बरगड,चेतन सरदार सहित अन्य लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने तलवार और चाकू लहराते हुए हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने तलवार से वार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और पंच से मारपीट की। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता व शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। इस घटना की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सुरेश ढोले कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट