महिला के मौत के बाद परिवारजनों ने किया हंगमा, कार्यवाही की मांग को लेकर अडे थे परिवारजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 25, 2026
- 1170 views
तलेन । बीती रात तलेन के समीपस्थ गांव पिपलियातवाकुल की महिला रेखा बाई की मौत के बाद तलेन थाने पहुंचे परिजनों ने पहले तो थाने पहुंचकर घेराव किया फिर मृतक का शव गाड़ी में रखकर रोड जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान रोड़ पर लोगों का हुजूम लग गया पुलिस प्रशासन द्वारा मृतिका के परिवारजनों को समझने का प्रयास किया गया लेकिन परिवारजन नहीं माने । जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव पिपलिया तवाकुल में अपने ही पड़ोसी से खंबे पर चढ़कर तार टांगने को लेकर मृतका के पति का विवाद हुआ था । जिसको लेकर पड़ोसी प्रेम प्रजापत ने मृतका के प्रति विक्रम सिंह भिलाला के खिलाफ तलेन थाने में आवेदन दिया गया था। उसी को लेकर एएसआई कैलाश यादव मृतका के घर पहुंचे थे। परिवारजनों का आरोप है कि एएसआई द्वारा धमकाये जाने के कारण महिला की मौत हो गई। उसी को लेकर पड़ोसी तथा एएसआई पर कार्रवाई की मांग अडे हुए थे। मौके पर पहुंची एसडीओपी नरसिंहगढ़ के आश्वासन के बाद भी परिवार जन नहीं माने पोस्टमार्टम नहीं करवाने, तथा कार्रवाई की मांग को अडे रहे। तलेन पहुंचे एडिशनल एसपी द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आश्वासन के पश्चात परिवारजन माने तथा मृतका के शव पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ भेजा गया है।


रिपोर्टर