बिना पदभार संभाले ही एक्टिव हुए नवनिर्वाचित मेयर, काम में पारदर्शिता के निर्देश

रमजान के मद्देनजर बैठक कर लिया जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग के कार्यों का जायजा

भिवंडी। भिवंडी मनपा के नवनिर्वाचित महापौर नारायण चौधरी ने अभी आधिकारिक रूप से कार्यालय में अपना पदभार नहीं संभाला है,बावजूद इसके मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान महीने की शुरुआत को देखते हुए उन्होंने शहर की नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

महापौर नारायण चौधरी ने मनपा मुख्यालय में आयुक्त अनमोल सागर और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 

इस दौरान पार्षदों ने महापौर को बताया कि शहर के कई इलाकों में अनियमित और कम दबाव से पानी की सप्लाई हो रही है।साथ ही रमजान के दौरान कचरा समय पर न उठाए जाने के कारण कई क्षेत्रों में गंदगी और दुर्गंध की शिकायतें सामने आईं।महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को काम में सुधार करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बढ़ती गर्मी और संभावित पानी की कटौती को देखते हुए जलापूर्ति का उचित नियोजन करने के आदेश दिए गए।महापौर की चेतावनी -"काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मैं स्वयं स्वच्छता कैबिनों का औचक निरीक्षण करूँगा और गैर-हाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"इस बैठक में उपमहापौर तारिक मोमिन, प्रमुख पार्षद, जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर और सार्वजनिक स्वच्छता विभाग के फैसल तातली सहित कई विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट